ब्राउनसुगर के साथ तीन गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर के कोयलारी पुलिस ने तीन ग्राम ब्राउनसुगर जब्त कर इस कारोबार में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। गिरफ्तार लोगों में डंअरा ग्राम के दिलीप बेहरा, विरादपाडा़ के अखी नायक एवं रेणूं नायक।
पुलिस को कई दिनों से तालचेर में ब्राउनसुगर का कारोबार चलने की खबर मिल रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस इन तीनो पर कडी़ नजर रखे हुए था।
ग्राहकों की अपेक्षा में खड़े इन दिनों को मुखबिरी की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन तीनों के पास से 2.710 ग्राम ब्राउनसुगर जब्त किया है। और तीनों पर मामला दर्ज कोर्ट चालान कर दिया है।





