प्रेमिका की तस्वीर वायरल करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के कोयलारी थाना अंतर्गत देउलबेडा़ धोरडा़ अंचल निवासी 23 वर्षिया राहुल सामल का फटपडा़ पंचायत की रहने वाली एक कालेज छात्रा के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम संपर्क था।
प्रेमी अपनी प्रेमिका को मजबूर कर उसके साथ शारीरिक संपर्क स्थापित करता था। प्रेमिका इसका बिरोध करती थी जिससे दोनो के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
प्रेमी इसे आधार कर प्रेमी अपने प्रेमिका के साथ बिताए अंतरंग पलो की तस्वीरे सोशल मीडिया में बायरल करने लगा।
जब इस बात की खबर प्रेमिका को लगी तो उन्होने इसकी जानकारी परिवार वालो को दी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोयलारी पुलिस ने एक मामला दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है।





