पैंतीस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन धराए
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर सदर थाना की ओर से बड़े पैमाने पर छापामारी कर 35 ग्राम ब्राउनसुगर के साथ इस नशीले पदार्थ के कारोबार में संलिप्त तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी माध्यम से खबर मिली की तालचेर नगरपालिका के वार्ड नंबर निवासी मनोरंजन दास उर्फ कुल्लू (40), संतोष कुमार (31), बाघुआबोल अंचल के निरंजन नायक (25), के पास से 35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर तीनो को कोर्ट चालान कर दिया गया है।
तालचेर में नशीले पदार्थ के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अबकारी बिभाग भी है पर अपकारी बिभाग को ब्राउनसुगर जैसे सफेद जहर का कारोबार होने की खबर कैसे नही लगी यह प्रश्न जन साधारण में चर्चा का बिषय बना हुआ है।





