पद्म श्री बाडिया बाबा का आध्यात्मिक कार्यक्रम
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के बलंडा़ स्थित ब्राह्मणी क्लब में पद्मश्री पूजनीय बाडिया बाबा का दो दिवसीय जीवन गीता आध्यात्मिक कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कथा को बालिया प्रेमियो द्वारा जनता के मन में भागवत प्रेम जगाने के और जीवन का सही मार्ग अपनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। आयोजको का विश्वास है कि इस कथा को श्रवण करने वाले उपस्थित भक्त सनातन धर्म को जान सकेंगे और जीवन सही मार्ग अपना कर अपना जीवन सार्थक कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को लेकर सनातन धर्मावली के लोग काफी संख्या में उपस्थित होकर कथा में अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम का संचालन भरतपुर आनंद वाडिया परिवार और तपन महालिक ने किया था। कार्यक्रम की समाप्ति पर भक्तो के लिए प्रसाद सेवन की व्यवस्था की गई थी।
तालचेर में जहाँ असमाजिक गतिविधियाँ दिन पर दिन बढ़ती जा रही है वही ऐसे भक्तीमय और जीवन को सही दिशा देने वाली कार्यक्रम के आयोजन पर स्थानीय लोगो ने एक अच्छी पहल बताया है।





