नौकरी के लालच में गवांई 30 लाख 

नौकरी के लालच में गवांई 30 लाख 

सुंदरगढ़ जिला के बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र में आनेवाले बोगदा बस्ती में रहने वाली सुनिता तांति ने सरकारी महाविद्यालय में व्याख्याता की नौकरी पाने के लालच में आकर अपनी सहेली राउरकेला लालबिंडिग गली की रहनेवाली लक्ष्मी तांति को किस्तों में 30 लाख रुपये दे दी। 
लक्ष्मी तांति अपनी सहेली सुनिता तांति से पैसे लेकर पैसे लेकर उसे दिल्ली, भुवनेश्वर आदि जगहो पर प्रशिक्षण के लिए भेजती थी। और आंनलाईन कक्षायें भी दिलाती थी। इधर सुनीता तांति भी एक अच्छी नौकरी पाने की चाह में धीरे धीरे करके पैसे देती जाती थी। यह पैसा सुनिता तांति के पिता की जीवनभर की जमापूंजी थी। सुनिता के पिता रेलवे कर्मचारी थे उनके अवकाश प्राप्ति के बाद उन्हें ये रुपये अवकाश राशि के रूप में रेलवे से मिली थी। कुछ रूपये सुनिता के बड़े भाई सुकराम तांति ने अपने नीजी समान बेचकर दी थी। 

अंततः कई महीने बीत जाने के बाद उन्हें ठगे जाने का एहसास होने लगा।जिसके बाद सुनिता तांति ने जाकर बंडा़मुंडा़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लक्ष्मी तांति को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया।