दो गुटों के झगड़े में टूटी तीसरे की गाड़ी 

दो गुटों के झगड़े में टूटी तीसरे की गाड़ी 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर थाना अंतर्गत वार्ड नंम्बर 8 के कारीगर पाडा़ और भेरबीर साही के दो गुट आपस में नशे की हालत में देर रात असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए झगड़ रहे थे। 
स्थानीय लोगो ने दोनो गुटों को इसका बिरोध करते हुए झगड़ा खतम करने की बात कही पर स्थानीय लोगों की बातों को अनदेखा कर 8-10 की संख्या युवक हाँकी डंडे़, भुजाली, और टूटी बोतल लेकर आए युवको ने आक्रमण कर दो युवको को लहु लुहान कर दिया और पास में खड़े गाड़ियों को तोड़फोड़ की। 
उक्त युवक पहले भी स्थानीय लोगो के साथ मारपीट करने के मामले में जेल जा चुके है। 
इस मामले में शामिल युवको की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सैकडो़ की संख्या में देर रात थाने का घेराव किया। 
पुलिस इस मामले में दो युवको को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है और बाकी फरार हो गए।