डिक्की तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर रोड़ लाइन्स कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के गाड़ी का डिक्की तोड़कर डेढ़ लाख रुपये ले उडे़ उचक्के। 
तालचेर टाउन के चंपापानी रोड़ स्थित माँ दुर्गा ट्रांसपोर्ट में कार्यरत मनोज गोच्छायत नामक कर्मचारी अपराह्न के समय शर्माचौक स्थित एचडीएफसी बैक से एक लाख और एक्सिस बैंक से 50 हजार रुपये निकासी कर अपने गाड़ी के डिक्की में रखकर मंगला मंदिर के पास के एक जेरॉक्स दुकान में गया था, वापस लौटने पर पता चला कि किसी ने डिक्की तोड़कर उसमे रखा सारा पैसा ले उड़ा है।
बहुत खोजबीन करने के बाद भी जब चोरी गए रूपये का पता नही लग पाया तो हताश होकर श्री गोच्छायत ने तालचेर शदर थाना में इसकी लिखित शिकायत की। 
इस तरह दिनदहाडे़ भीड़भाड़ वाले जगह से गाडी़ का डिक्की तोड़कर पैसा ले उड़ना प्रशासन को बहुत बड़ी चुनौती है।