जिले के तीन होनहार शिक्षक आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 30 के अर्चना सामुएल मसीह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगुरदा भारत स्काउट गाइड में दो बार राष्ट्रीय पुरस्कृत, राज्यपाल सम्मान पुरस्कृत, शिक्षक शिल्पी सम्मान प्राप्त, व्याख्याता डॉक्टर ऐशले कैनिथ डगलस भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय पुरस्कृत ,15 अगस्त जिला में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगरार तथा संगीता कैवर्त व्याख्याता पी एम श्री सेजेस कन्या विद्यालय पेंड्रा के तीनों शिक्षकों को रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एम जी सतीश कुमार, पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन के अग्रवाल, अध्यक्ष चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सतीश तैरानी एवं संस्थापक शकुंतला फाउंडेशन स्मिता सिंह के द्वारा दिया गया। तीनों शिक्षक लगातार अपने शिक्षकीय कार्यों को करते हुए भारत स्काउट गाइड तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यो तथा समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रदान किया गया।





