जन जागरूकता के लिए सुभद्रा रथ चलाया गया 

जन जागरूकता के लिए सुभद्रा रथ चलाया गया 

राउरकेला : 'सुभद्रा' योजना के बारे में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आज राउरकेला महानगर निगम कार्यालय परिसर से दो 'सुभद्रा' जागरूकता रथ शुरू की गईं।  राउरकेला महानगर निगम के आयुक्त आशुतोष कुलकर्णी ने हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया। यह जागरूकता कार्यक्रम 16 सितंबर तक चलेगा। 

इस अवसर पर राउरकेला महानगर निगम की उपायुक्त पल्लवी नायक, उपायुक्त तरूण कांत, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सीमा फातिमा एक्का, राउरकेला शहरी एकीकृत बाल विकास परियोजना की दशनी एक्का, बाल विकास परियोजना अधिकारी(सीडीपीओ) राउरकेला औद्योगिक एकीकृत बाल विकास परियोजना की सुकेशिनी केरकेटा प्रमुख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।