चोरी हुई एलईडी टीवी सहित अभियुक्त गिरफ्तार
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
एलईडी टीवी चोरी होने के संबंध में दिनांक 14.07.2024 को वादी ध्रुव कुमार सिंह, महाप्रबन्धक श्रीरामचारित मानस भवन ट्रस्ट, रामघाट चौराहा, परिक्रमा मार्ग थाना कोतवाली अयोध्या, जिला अयोध्या द्वारा दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर एलईडी टीवी चोरी के सम्बन्ध में स्थानीय थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 379/24 धारा 305 बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया था (बरामदगी के आधार पर बढ़ोत्तरी धारा 317 भादवि0) उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.07.2024 घटनास्थल श्रीरामचरित मानस भवन ट्रस्ट, रामघाट अयोध्या में सिक्योरिट गाई का कार्य करने वाले अजय कुमार पुत्र रामनाथ निवासी उपाध्यायपुर चरकावा, थाना कुमारगंज, जनपद अयोध्या द्वारा अपने अन्य तीन साथियों -
01. युवराज सिंह, पुत्र स्व० संजय सिंह, निवासी पलिया गोवा, थाना पुराकलन्दर जनपद अयोध्या उम्र करीब 19 वर्ष,
2. सौरभ चौबे, पुत्र राजय कुमार, निवासी निमडी, पुरे लखिया, थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या उम्र करीब 20 वर्ष,
3. आर्यन यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव, निवासी डरवा जनौरा, थाना नगर जनपद अयोध्या, उम्र करीब 20 वर्ष,
के साथ मिलकर 04 अदद एलइडी चोरी करने की घटना कारित किया गया था।
सभी अरोपियों को अयोध्या-सुल्तानपुर हाईवे पर कोकाकोला फैक्ट्री के पास से चोरी के 04 अदद एलईडी टीवी सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. युवराज सिंह, पुत्र स्वर्गीय संजय सिंह, निवासी पलिया, गोवा, थाना पूराकलंदर, जिला अयोध्या।
2. अजय कुमार, पुत्र रामनाथ, निवासी उपाध्याय पुर चरकावा, थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या।
3. सौरभ चौबे, पुत्र सजय कुमार, निवासी निमडी पुरे लखिया, थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
4. आर्यन यादव, पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव, निवासी डरवा जनौरा, थाना नगर जनपद अयोध्या।
बरामदगी का विवरणः
04 अदद एलईडी टीवी मॉडल नबर LED50K800UGT/2023 ULTRA HD/4ATV 127cm
इस कार्यवाही में संयुक्त रूप से पुलिस टीम थाना को० अयोध्या-
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को अयोध्या जनपद अयोध्या।
2.उ०नि० श्री वीरेन्द्र कुमार पाल को अयोध्या जनपद अयोध्या।
3. उ०नि० प्रशिक्षु श्री आकाश कन्नौजिया थाना को० अयोध्या जनपद अयोध्या।
4. आरक्षी ओमवीर सिंह थाना को० अयोध्या जनपद अयो।
5.आरक्षी नान्हू यादव थाना को अयोध्या जनपद अयोध्या । आदि शामिल थे।





