गैरकानूनी तरीके से बिक रही सिलेंडर जब्त 

गैरकानूनी तरीके से बिक रही सिलेंडर जब्त 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

एक तरफ सरकार सस्ता और सुलभ रसोईगैस देने का प्रचार प्रसार कर रही है तो दूसरी तरफ इसकी कालाबाजारी हो रही है। 

ऐसा ही एक मामला तालचेर से प्रकाश में आया है।जहाँ अवैध तरीके से गैस सिलेंडर बेची जा रही थी। इसकी खबर मिलने पर प्रशासन द्वारा एक स्वाएड़ गठन कर कार्यवाही करते हुए एक घर से 31 सिलेंडर जब्त किया गया है।
इन सिलेंडरों को गैरकानूनी तरीके से घर में रखकर बाजार मूल्य से अधिक किमत पर बेचकर पैसे बनाए जा रहे थे। जिसकी शिकायत कई दिनों से मिल रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए तालचेर के उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार एक स्कवाएड़ का गठन कर तालचेर डेपूटी कलेक्टर चिन्मई चेतना दास,एस.एस.ओ.लिपसारणी राउत, आपूर्ति अधिकारी सुप्रभा बेहरा, तालचेर के विभिन्न स्थानो में छापेमार कर टाउन बउड़चौक अंचल के कुम्भार साही में स्थित बिनय कुमार नाथ के घर से गैरकानूनी तरीके से रखी गई भारतगैस कंपनी के 31 सिलेंडर के साथ कुछ गुरुत्व पूर्ण कागजात जब्त किया गया है।