कोयला चोरी के मामले में दो ट्रक समेत दो गिरफ्तार 

कोयला चोरी के मामले में दो ट्रक समेत दो गिरफ्तार 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के कोयला खानों से आए दिन कोयलाचोरी के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला आज प्रकाश में आया है। 
तालचेर के भरतपुर कोलया खान से नकली कागज़ात दिखाकर अनोखे ढंग से दो ट्रको (ओडी 35-ए-3830, ओडी 35-डी-8899)में कोयला लादा जा रहा था ,कि किसी सूत्र से जानकारी पाकर कोयलारी थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर दोनो ट्रको को जब्त करने के साथ  ट्रक मालिको रफेल कुमार महापात्र और नालू भुतिया को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है। 
जाँच में यह बात भी सामने आयी है कि दोनो ट्रको का पंजीकरण क्रमांक नकली है, और इन ट्रकों का उपयोग कोयला की कारोबार के लिए ही किया जाता रहा है। 
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य कोयला खानो में भी ऐसे और मामले हो रहे है जिसमें से कम ही पकड़े जाते हैं ज्यादातर लोग इस तरह की चोरी में सफल हो जाते है।