कोयला खान से पिकअप वैन चोरी दस गिरफ्तार 

कोयला खान से पिकअप वैन चोरी दस गिरफ्तार 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर सदरथाना अंतर्गत भुवनेश्वरी कोयला खान में परिवहन कार्य में नियोजित अमरनाथ झा परिवहन कंपनी के "ओडी-02-एई-5023"टाटा कैव वाहन को चोरी कर बहुत ही चतुराई से पडोसी राज्य झारखण्ड ले गए थे। 
इस मामले में कंपनी की ओर से थाने में शिकायत की गई थी। 
पुलिस द्वारा उक्त वाहन का पीछा कर अंगुल जिला से बलंडा़ की ओर जाने वाले मार्ग पर रोककर वाहन में सवार अजय कुमार सिंह, कराव लाल (राम नारायण)सुनिल प्रजापति, विनोद कुमार प्रजाति, ललन राजबहार,दिलाल सिंह, ज्वाला सिंह, कैलास राम, सरजू सिंह, ब्रिजेश सिंह राज, इन दस लोगो को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी झारखंड, बिहार और उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 
तालचेर एक शिल्पांचल शहर होने से यहाँ बाहर के राज्यो से आए कुछ लोग असमाजिक कार्यो को अंजाम दे रहे है। शहरवासीयो को इस बात की चिंता है कि समय रहते पुलिस उचित कदम नही उठाती है तो आने वाले दिनों में ऐसे लोगो का दुस्साहस और बढ़ेगा जिसका खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ेगा।