केरिपुबल का 85 वां स्थापना दिवस मनाया गया  

केरिपुबल का 85 वां स्थापना दिवस मनाया गया  

नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार) 

सुकमा/ बीजापुर..  धर्मेन्द्र कुमार झा- कमांडेंट 165 वीं वाहिनी के द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का 85 वां स्थापना दिवस अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र मिस्मा, सुकमा में वाहिनी के जवानों के साथ पूरे हर्षो उल्लास से मनाया गया।

 इस अवसर कमांडेंट महोदय द्वारा कठिन परिस्थितियों में अपने घर परिवार से दूर तैनात के.रि.पु.बल के कार्मिकों की सेवा भावना और उनके साहस की भरपूर सराहना की गई। उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जवानों का उत्साह वर्धन किया गया। 

इसके अलावा आपने उपस्थित जवानों को सी.आर.पी.एफ के वीरतापूर्ण कार्यों एवम उसके गौरवमयी इतिहास के बारे में भी बताया।  इस मौके पर 165 बटा० के सभी कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा उनके बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

165 वीं वाहिनी मुख्यालय फुण्डरी में भी के.रि.पु. बल स्थापना दिवस पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में श्री धन सिंह बिष्ट द्वितीय कमान अधिकारी ने 165 वीं वाहिनी के.रि.पु.बल से क्वार्टर गार्ड में सलामी ली एवं जवानों को आज के दिन के महत्व को समझाया। आपके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जवानों को के रि पु बल की वीरगाथाओं को दोहराते रहने के साथ उनसे सदैव प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त श्री बिष्ट ने वीरता पदकों से पुरूस्कृत बल के जवानों को सम्मानित भी किया।

तत्पश्चात इस अवसर पर एक बाँलीबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीम को पृथक से पुरूस्कार दिया गया। कार्यकम के अंत में बडा खाना का आयोजन भी किया गया।

यह सूचना केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कार्यालय के धन सिंह बिष्ट, द्वितीय कमान अधिकारी,,165 वीं वाहिनी केरिपुबल, फुण्डरी, बीजापुर (छ.ग.) द्वारा मीडिया को दी गई है।