कफ सीरप की बीस शीशी के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के समल थाना क्षेत्र निवासी झरिया सामल का पुत्र योगेश्वर सामल उर्फ टूना को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है।
समल थाना प्रभारी यज्ञसैनी प्रधान की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने बीतीरात समल बैराज कालोनी के मकान संख्या इ-5/36 से 70 शीशी कफ सीरप बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह मकान एक अवकाश प्राप्त अध्यापिका के नाम से है।
लंबे समय से यह कारोबार करता आ रहा रेगाली थाना अंतर्गत सुलेईपाल ग्राम के परिवार को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए थानाधिकारी श्रीमती प्रधान सहायक निरीक्षक कमलाक्ष नायक और आर एन मुंडा़, अतिरिक्त सहायक निरीक्षक नृसिंह साहू आदि पुलिसकर्मीयो ने मिलकर जाल बिछाया था। आज समल थाना के केस संख्या 246/26.08.2022 में दफा 26(बी) के तहत एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।





