एलएंडटी कर्मियों को 98000 रुपये बोनस 

एलएंडटी कर्मियों को 98000 रुपये बोनस 

सतिश शर्मा (उप संपादक) 

दुर्गा पूजा, दीपावली के नजदीक आते ही विभिन्न कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा करने लगती है। इसी क्रम में यंहा की लार्सन एंड टूब्रो कंपनी ने भी अपने स्थायी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। 

एल एंड टी मैनजेमेंट द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार  वर्ष 2025-26 के लिये कर्मचारियों को 98325 रुपये बोनस मिलेगा। 
मैनेजमेंट के सर्कुलर अनुसार कर्मचारियों और एल एंड टी मैनजेमेंट के बीच हुए दीर्घ मियादी समझौते अनुसार कर्मचारियों को बोनस, अनुग्रह राशि (एक्सग्रेसिया) और उत्पादन आधारित रिवार्ड के रूप में कुल मिलाकर 98,325 रुपये दिए जाएंगे। समझौते अनुसार यह राशि दशहरे से दो सप्ताह पूर्व वितरित कर दी जाएगी।