उर्स के अंतिम दिन हजारों जा़यरीनों ने की शिरकत 

उर्स के अंतिम दिन हजारों जा़यरीनों ने की शिरकत 

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)   

अयोध्या में मणि पर्वत के निकट स्थित हज़रत शीश अलैहिस्सलाम की मजा़र पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया  आज दूसरे दिन सुबह नमाज के बाद कुरान ख्वानी का एहतेमाम किया गया था और 10 बजे मजार शरीफ का गुस्ल हुआ तथा जलस ए ईदमिलादुन्नबी तथा 8 बजे रात से ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का भी आयोजन किया गया था आपको बताते चले कि यह मजार हज़रत शीश अलैहिस्सलाम की है जो अल्लाह के पैगंबर हैं उनकी मजा़र पर कई सौ वर्षो से यह उर्स का कार्यक्रम होता चला आया है, इसिक्रम में कड़ी में इस वर्ष भी इस उर्स का प्रोग्राम किया जा रहा है जिसमें लंगर का भी इंतजा़म किया गया है इस उर्स में हैदराबाद राजस्थान सहित कई राज्यों से और पूरी यूपी के लोग अपनी आस्था लिए अयोध्या पहुंचकर शिरकत करते हैं इस  शीश अलैहिस्सलाम के मजार के गद्दी नशीन मौलाना आसिफ मियां फिरदौसी ने बताया की यह ऐसा मरकज़ है और ऐसी जगह है, जहां हर मज़हब और मिल्लत के लोग अपनी आस्था के मुताबिक यहां आते हैं और चादर चढ़ाते हैं अपनी मन्नतें मांगते हैं यहां पर किसी मजहब की कैद नहीं है इस आस्ताने  पर कोई भी अपनी आस्था के साथ आ सकता है  बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे हाजी महबूब तथा नन्हे मियां पार्षद सुल्तान अंसारी आज़म कादरी मोहम्मद शोएब इसके अलावा कई ओलमाए इकराम इस उर्स में शिरकत कर रहे हैं।