आधी रात को हुई सड़क दुर्घटना में एक मृत दो गंभीर रूप से घायल
सौ•रिपोर्टर ग्रुप :
राउरकेला के सेक्टर-5 से होती हुई आमबगान चौक तक जानेवाली सड़क में शनिवार - रविवार की आधीरात के वक्त लगभग 12.00बजे एक मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की आधीरात के वक्त लगभग 12.00 बजे राउरकेला के सेक्टर -5 की ओर से आमबगान की ओर तीन लोग एक मोटरसाइकिल में सवार होकर द्रुत गति से आ रहे थे की गुंडिचा मंदिर से थोडी दूरी पर सड़क किनारे गडी़ एक खंबे से टकरा गए। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई एवं अन्य दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हे पुलिस एंबुलेस से अस्पताल लेकर गई।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल तीब्र गति में थी घटनास्थल पर मोड़ होने से मोटरसाइकिल की तिब्रगति के कारण समय से मुड़ नही पाई और दुर्घटना का शिकार हो गई।





