अवैध लाॅटरी टिकट बिक्रेता गिरफ्तार
झारखंड के पश्चिम सिंघभूम जिला अंतर्गत आनेवाले सरायकेला खरसवां पुलिस ने छापामारी कर अवैध तरीके से लाॅटरी टिकट की बिक्री करने के आरोप में 38 वर्षीय चंद्रशेखर महतो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीनी मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध तरीके से लाॅटरी टिकट बेच रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीनी पुलिस चौकी की पुलिस सत्यापन के लिए सीनी मोड़ पहुँची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति हाथ में लाॅटरी टिकट कागज लेकर दुकान की ओर दौड़ते हुए भागा, जिसे पुलिस ने दौडा़ कर पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने सीनी मोड़ पर लाॅटरी टिकट बेचने की बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि उसे यह लाॅटरी टिकट सरायकेला निवासी हेमंत कुमार द्वारा आपूर्ति की जाती है। हेमंत कुमार कई स्थानो पर लाॅटरी टिकट आपूर्ति करता है।
पुलिस द्वारा चंद्रशेखर माहतो को भा•दा•वि• की धारा 420/34 एवं 11 बिहार, बंगाल जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसके पास से 74 बंडल लाॅटरी टिकट और ₹6300 बरामद किया गया है।





