अवैध नशीली दवाओं के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार 

अवैध नशीली दवाओं के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार 

श्रावस्ती थाना नवीन मॉडर्न पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाईःअवैध नशीली दवाओं के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार! 

864 ट्राइस्पैस कैप्सूल व 10 एम्पुल (इंजेक्शन ट्रामास्यौर-100) बरामद,
पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम के सम्बन्ध में दिये गये आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  मुकेश चन्द उत्तम व क्षेत्राधिकारी सर्किल इकौना  भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लाल साहब सिंह मय पुलिस टीम व औषधि निरीक्षक श्रावस्ती श्रीकान्त गुप्ता द्वारा  नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर दो अभियुक्त:

1.मो0 अतीकुर्रहमान पुत्र हफीजुर्रमान निवासी विशुनापुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
2.मो0 नदीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी नरपतपुर थाना नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती गिरफ्तार,

व नशीली दवा 864 ट्राइस्पैस कैप्सूल व 10 एम्पुल (इंजेक्शन ट्रामास्यौर-100) के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 0132/2025 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
कल दिनांक 08.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक लाल साहब सिंह मय पुलिस टीम व औषधि निरीक्षक श्रावस्ती श्रीकान्त गुप्ता द्वारा मुखबिर की सूचना पर वीरपुर चौराहा पहुंचे जहाँ देखा कि चौधरी मेडिकल हाल के पीछे एक शटर लगी दुकान है जिसका आधा शटर बन्द था तथा अन्दर आदमी होने की हरकत दिखायी पड़ी। जिसके उपरान्त पुलिस टीम व औषधि निरीक्षक द्वारा अचानक पहुंचकर पूरा शटर खोलने हेतु कहा गया। जिस पर अन्दर बैठे दो व्यक्ति पुलिसवालों को देखकर शटर खोलने के उपरान्त भागने का प्रयास किये किन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। उनका नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने मो0 अतीकुर्रहमान पुत्र हफीजुर्रमान निवासी विशुनापुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती व दूसरे व्यक्ति नें अपना नाम मो0 नदीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी नरपतपुर थाना नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती  बताया तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती व औषधि निरीक्षक द्वारा दुकान की गहन तलाशी ली गयी दौराने तलाशी *दुकान में नशीली दवा 864 ट्राइस्पैस कैप्सूल व 10 एम्पुल (इंजेक्शन ट्रामास्यौर-100)  बरामद हुए जो औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि यह नशीली दवा है। जिसे अवैध तरीके से रखना व बेचना गम्भीर अपराध की श्रेणी मे आता है जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। बरामद नशीली दवा को मौके से कब्जा पुलिस में लिया गया। नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर थाना स्थानीय पर गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद नशीली दवा 864 ट्राइस्पैस कैप्सूल व 10 एम्पुल (इंजेक्शन ट्रामास्यौर-100) के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 0132/2025 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। तथा लाइसेन्स न होने के कारण मौजूद अन्य समस्त एलोपैथिक दवाएं औषधि निरीक्षक द्वारा सील कर कब्जे में लिया गया।

पूछताछ का विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्तगण से कठोरता पूर्वक की गई पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि वे दोनों लगभग पिछले 02 वर्षों से बिना किसी लाइसेंस एवं वैध अनुमति के उक्त दुकान पर अवैध रूप से विभिन्न प्रकार की नशीली दवाओं की बिक्री कर रहे थे। अभियुक्तगण ने स्वीकार किया कि वे ट्राइस्पैस कैप्सूल एवं ट्रामास्यौर-100 इंजेक्शन जैसी प्रतिबंधित नशीली दवाएं अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से आसपास के क्षेत्रों में गुप्त रूप से सप्लाई करते थे।
अभियुक्तों ने यह भी बताया कि दुकान को आधा शटर बंद रखकर ग्राहकों को भीतर बुलाया जाता था ताकि किसी बाहरी व्यक्ति अथवा पुलिस को नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की भनक न लग सके। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों अभियुक्त पिछले काफी समय से छिपकर नशीली दवाएं खरीदने वाले ग्राहकों से संपर्क में थे तथा लंबे समय से यह अवैध कारोबार चला रहे थे।

गिरफ्तारी स्थान
वीरपुर चौराहा ( चौधरी मेडिकल हाल के पीछे एक शटर लगी दुकान ) 

धर्मेंद्र सिंह (व्यौरो चीफ) 

गिरफ्तार अभियुक्त  का नाम व पता

1.मो0 अतीकुर्रहमान पुत्र हफीजुर्रमान निवासी विशुनापुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती,
2.मो0 नदीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी नरपतपुर थाना नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती जनपद श्रावस्ती, 

बरामदगी का विवरण
नशीली दवा 864 ट्राइस्पैस कैप्सूल व 10 एम्पुल (इंजेक्शन ट्रामास्यौर-100)